Delhi: ठगों ने 'स्पेशल-26' बना कारोबारियों से वसूले 20 करोड़, ईडी अधिकारी बन दिखाते थे डर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:21 PM IST

Delhi: राजधानी दिल्‍ली में एक बड़े ठग गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यह गैंग 'स्पेशल 26' फिल्‍म की तर्ज पर ईडी के नाम पर कारोबारियों व कंपनी मालिकों को डरा-धमका कर वसूली करता था। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के 9 बदमाशों को पकड़ा है। गिरोह ने बड़ी पेंट कंपनी के अध्यक्ष को ईडी के नाम पर नोटिस भेजकर 3 करोड़ रुपये की मांग की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरोह कारोबारियों को भेजता था ईडी के नाम पर फर्जी नोटिस
  • शातिर ठग कार्रवाई से बचाने के लिए करते थे कारोबारियों से वसूली
  • दिल्‍ली पुलिस ने पकड़े गिरोह के 9 सदस्‍य, बाकि आरोपियों की तलाश

Delhi: राजधानी दिल्‍ली में एक बड़े ठग गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यह गैंग 'स्पेशल 26' फिल्‍म की तर्ज पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नाम पर कारोबारियों व कंपनी मालिकों से ठगी व वसूली करता था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए इसके मास्टर माइंड समेत गिरोह के 9 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक असम राइफल्स का हेड कांस्टेबल भी शामिल है। इन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार यह गैंग लंबे समय से दिल्‍ली में ठगी कर रहा था। गिरोह के सदस्‍य ईडी का फर्जी समन बनाकर नामी कंपनियों के मालिकों को भेजते और फिर उनसे कार्रवाई न करने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये की वसूली करते थे।

delhi police

गिरोह के बारे में जानकारी देते विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह दिल्‍ली-एनसीआर के अंदर ईडी का फर्जी समन बनाकर बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों को भेजता है और फिर कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे वसूली करता है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड के पास से एक लग्‍जरी कार और 12 मोबाइल फोन जब्‍त किए हैं। इन मोबाइल फोन से ही कॉल कर व्‍यापारियों को डराया धमकाया जाता था। पुलिस अब मोबाइल्स की मदद से पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के अन्य सदस्‍यों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अखिलेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गिरि, नरेश महतो, दर्शन हरीश, विनोद कुमार पटेल, असरार अली, विष्णु प्रसाद, देवेंद्र कुमार दुबे और गजेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।

End of Feed