PM Modi Election Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों गृह मंत्री और सीएम योगी ने कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद आज यानी बुधवार, 29 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना के खादर में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने यमुना नदी और पानी पर हुए विवाद पर बात की।
पानी विवाद पर पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा की दिल्ली में सरकार बनने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोगों के घरों में साफ जल भेजा जाएगा। पीएम ने कहा कि जब हिंदुस्तान के गरीबों के घर में नल से जल पहुंच सकता है तो दिल्ली के हर घर में भी नल से साफ पानी भाजपा सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को टैंकर माफिया के भरोसे छोड़ दिया गया है। यमुना की सफाई नहीं की जा रही है।
पीएम मोदी ने रैली में हरियाणा द्वारा छोड़े जा रहे पानी को लेकर कहा कि क्या हरियाणा में रहने वाले लोगों के बच्चे और रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा वाले अपने परिवार के लोगों को जहर पीला सकते हैं। हरियाणा से आने वाला पानी मैं (पीएम), न्यायाधीश, न्यायमूर्ति, एंबेसी के लोगों के साथ दिल्ली के लोग वही पानी पीते हैं। क्या यह सोचा जा सकता है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार मोदी को जहर देने के लिए पानी में जहर डाल सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का उदार चरित्र है, लेकिन जानबूझकर पाप करने वाले लोगों को दिल्ली और देश के लोग माफ नहीं करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
