दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'चुनाव जीतने पर BJP दिल्ली की झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी', केजरीवाल का आरोप-Video

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की शकूर बस्ती इलाके में झुग्गियों का दौरा करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने भाजपा पर पांच साल तक झुग्गीवासियों की अनदेखी करने और फिर केवल चुनाव के दौरान वोट के लिए उनसे संपर्क करने का आरोप लगाया।

Image

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

दिल्ली की शकूर बस्ती में झुग्गियों का दौरा करने के बाद, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा झुग्गीवासियों से प्यार नहीं करती और उन्हें 'कीड़े'समझती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि अगर भाजपा 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव जीतती है तो वह शहर की झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी।

केजरीवाल की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन पर अपने 'शीशमहल' (दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास) में महंगे शौचालय बनाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है, जो 'दिल्ली की पूरी झुग्गियों से भी महंगे थे'

केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी झुग्गीवासियों से प्यार नहीं करती। यह अमीरों की पार्टी है। झुग्गीवासियों से इनका क्या लेना-देना? ये झुग्गीवासियों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। चुनाव से पहले झुग्गीवासियों के वोट चाहते हैं और चुनाव के बाद झुग्गीवासियों की जमीन चाहते हैं।'

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह ने झुग्गीवासियों से मुलाकात के दौरान उनके साथ 'गाली-गलौज'की। उन्होंने कहा कि 'कोई भी सभ्य व्यक्ति उनकी बातें सुनकर शर्म महसूस करेगा।'

'मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं'

'कल अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गीवासियों को बुलाया वहां उन्होंने मेरे बारे में बहुत अपमानजनक बातें कहीं। गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों की सीमा होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे खिलाफ शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्म महसूस करेगा। अमित शाह जी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं। मैं लोगों और देश के सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं...'अरविंद केजरीवाल ने कहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article