Amrit Udyan Opening Date: फरवरी में इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और टिकट समेत सारी डिटेल्स

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान इस साल 2 फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुलने वाला है। यहां जाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करने होंगे। ये टिकट बिल्कुल फ्री होंगे।

Amrit Udyan Opening Date: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान एक बार फिर से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। इसके खुलने की तारीख जारी कर दी गई है। इस साल 2 फरवरी से अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल रहा है। 31 मार्च तक यह उद्यान खुला रहेगा। इस दौरान आप यहां घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं और यहां के खूबसूरत फूलों का नजारा देख सकते हैं। अमृत उद्यान में जाने के लिए आपको टिकट लेनी होगी। यह टिकट बिल्कुल फ्री होगी।

Amrit Udhyan

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान

कैसे करें टिकट बुकिंग

अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। यह गार्डन 15 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। यहां पर बहुत से रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल आपको देखने को मिलेंगे। गार्डन में 159 किस्म के गुलाब के फूल भी हैं। अमृत उद्यान में देश-विदेश के लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आपको भी यहां घूमना है तो आप 2 फरवरी से 31 मार्च के बीच यहां घूम सकते हैं। यहां पर एंट्री के लिए आपको टिकट लेना होगा, यह टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिल सकती है। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन टिकट आपको काउंटर से मिल जाएगी।

End of Feed