Delhi Airport पर परिचालन नॉर्मल, कुछ फ्लाइट्स रहेंगी प्रभावित; IGA ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों का शेड्यूल और सुरक्षा प्रक्रिया का समय प्रभावित हो सकता है।

Delhi Airport: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते गतिरोध के कारण देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों पर उड़ानों को लेकर संशय बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत अन्य सीमावर्ती राज्यों में स्थित करीब 32 एयरपोर्ट को 15 मई तक अस्थाई रूप से सामान्य यात्रियों के परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। इधर, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा है कि उसका परिचालन सामान्य है और हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों समेत कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ट्रैवल एडवाइजरी करते हुए कहा दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन फिलहाल सामान्य है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेशों के अनुसार सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा जांच बिंदुओं पर प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।

Delhi Airport travel advisory

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन नॉर्मल (फोटो)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाली दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है, जबकि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

End of Feed