भारत और पाकिस्तान में बढ़ती टेंशन के बीच देश के तमाम एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार 8 मई को भारत में मिसाइलों से हमला किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से ऐसी ही किसी कार्रवाई के चलते देश के तमाम एयरपोर्ट पर अलर्ट किया गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैवेल एडवाइजरी जारी
इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। लेकिन आपके लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरपोर्ट से सभी सेवाएं साधारण तरीके से चलती रहेंगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ एयरस्पेस कंडीशन में बदलाव और सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के चलते कुछ फ्लाइट्स पर जरूर असर पड़ सकता है।
दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से अपने यात्रियों से कहा गया है कि घर से निकले से पहले अपनी फ्लाइट के बारे में लेटेस्ट जानकारी ले लें। साथ ही यात्रियों से कहा गया है कि आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि अनाधिकृत जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। हम सभी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि आपको कम से कम परेशानी हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
