दिल्ली

दिल्ली Airport ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी, जानें आपकी उड़ान का क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। युद्ध जैसे हालात के बीच देश के कई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की गई है। जानें आपकी उड़ान का क्या होगा?

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैवेल एडवाइजरी जारी

Photo : PTI

भारत और पाकिस्तान में बढ़ती टेंशन के बीच देश के तमाम एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार 8 मई को भारत में मिसाइलों से हमला किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से ऐसी ही किसी कार्रवाई के चलते देश के तमाम एयरपोर्ट पर अलर्ट किया गया है।

इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। लेकिन आपके लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरपोर्ट से सभी सेवाएं साधारण तरीके से चलती रहेंगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ एयरस्पेस कंडीशन में बदलाव और सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के चलते कुछ फ्लाइट्स पर जरूर असर पड़ सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से अपने यात्रियों से कहा गया है कि घर से निकले से पहले अपनी फ्लाइट के बारे में लेटेस्ट जानकारी ले लें। साथ ही यात्रियों से कहा गया है कि आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि अनाधिकृत जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। हम सभी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि आपको कम से कम परेशानी हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article