Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य, फ्लाइट शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर बताया है कि एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही है। इस दौरान हालातों के मद्देनगर कुछ उड़ानों के समय में तब्दीली हो सकती है। यात्रियों को किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोतों से मिली अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी असत्यापित खबर को शेयर न करने के लिए कहा गया है।

Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि परिस्थिति के मद्देनजर कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी है।

Flight

सांकेतिक फोटो

सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर करें भरोसा

एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा लागू किए गए नए सुरक्षा नियमों और हवाई क्षेत्र में बदलाव के चलते कुछ उड़ानों के शेड्यूल में में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच में इंतजार का समय थोड़ा बढ़ सकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट खबर या वीडियो को साझा करने से बचें।

End of Feed