Delhi Air Quality: दिल्ली में फरवरी की हवा 9 साल में सबसे अच्छी रही, फिर भी चिंताजनक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 29, 2024, 01:45 PM IST

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि फरवरी के महीने में दिल्ली की हवा पिछले नौ वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर है। दिल्ली का एक्यूआई फरवरी के अधिकतर दिनों में 200 से कम दर्ज किया गया है।

Delhi Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है और वायु गुणवत्ता भी पहले से बेहतर हुई है। फरवरी महीने की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी, जिसके बाद से प्रदूषण में कमी देखी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से कम दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 9 सालों में फरवरी के महीने में दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस साल सबसे बेहतर दर्ज की गई है।

Delhi Air Quality

दिल्ली वायु गुणवत्ता

दस साल बाद फरवरी में हुई सबसे अधिक बारिश

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में इस साल फरवरी के महीने में 32.5 मिमी बारिश हुई है। 2013 के बाद से अब, 2024 में फरवरी के महीने में इतनी अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने के कारण दिल्ली के प्रदूषण पर भी बहुत असर पड़ा है।

End of Feed