दिल्ली

Delhi-NCR Pollution: स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, 12 दिनों से AQI 'बेहद खराब', जानें कब मिलेगी पॉल्यूशन से राहत?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज सुबह भी बेहद खराब स्तर पर एयर क्वालिटी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना नहीं है। यह बेहद खराब से गंभीर के बीच में दर्ज की जा सकती है। हालांकि राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं।

delhi aqi (5)

दिल्ली में प्रदूषित हवा (PTI)

Delhi Air Pollution: दिल्ली की फिजाओं में प्रदूषण का जहर दिवाली के बाद से ही घुला हुआ है। इस दौरान बेहद खराब से गंभीर के बीच एयर क्वालिटी दर्ज की जा रही है। राजधानी में पिछले 12 दिनों से लगातार 300 पार एक्यूआई बना हुआ है। आज सुबह भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 338 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। कई इलाके स्मॉग की मोटी चादर से ढके नजर आए। कर्तव्य पथ पर लोग मास्क में मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। फिलहाल दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं है।

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली में सबसे अधिक एक्यूआई रोहिणी में 379 दर्ज किया गया। इसके अलावा वजीरपुर में 375, मुंडका में 374 और जहांगीरपुरी में 368 एक्यूआई रहा। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 नवंबर तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके अनुसार अगले छह दिनों के लिए वायु गुणवत्ता गंभीर से लेकर बहुत खराब तक हो सकती है।

NCR के शहरों में आज AQI

आज सुबह नोएडा में एक्यूाई 358, ग्रेटर नोएडा में 324, गाजियाबाद में 319, फरीदाबाद में 220 और गुरुग्राम में 282 एक्यूआई दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’ और 201 से 300 ‘खराब’माना जाता है। एक्यूआई 301 से 400 के बीज ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI

दिल्ली के इलाकेAQI
आईटीओ360
सिरी फोर्ट352
आर के पुरम352
पंजाबी बाग369
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस327
नेहरू नगर368
द्वारका सेक्टर -8361
पटपड़गंज356
अशोक विहार361
सोनिया विहार337
जहांगीरपुरी368
रोहिणी379
विवेक विहार365
ओखला फेज-2334
वजीरपुर375
बवाना382
मुंडका374
आनंद विहार364
चांदनी चौक338
बुराड़ी क्रॉसिंग347
डीटीयू367

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article