Delhi Pollution: दिल्ली में 500 से नीचे आया AQI, अभी भी हवा का स्तर खतरनाक

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बीते दो दिनों से एक्यूआई 500 के आसपास दर्ज किया जा रहा था। लेकिन आज एक्यूआई घट गया है। इसके बावजदू अभी हवा का स्तर गंभीर बना हुआ है। प्रदूषण के चलते दिल्ली में दिनभर धुंध छाई रह रही है। पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली सरकरा ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम भी दे दिया है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हवा लगातार जहरीली होती जा रही थी। राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई भी बढ़कर 500 पहुंच गया था। लेकिन अब प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। एक्यूआई में भी कमी देखने को मिली है। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा खतरनाक बनी हुई है। एयर क्वालिटी भी गंभीर स्तर पर दर्ज की गई है। आज सुबह राजधानी के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 400 के पार रहा। दिल्ली में चल रही तेज हवाओं को एक्यूआई में गिरावट की वजह माना जा रहा है। हालांकि इससे तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। जिससे ठंड भी बढ़ी है।

Delhi pollution (1)

दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग

दिल्ली में अधिक प्रदूषण के चलते दिनभर स्मॉग की चादर छाई रहती है। साथ ही सुबह और देर रात को घना कोहरा भी रहता है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी में भी कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 427 दर्ज हुआ। सबसे अधिक एक्यूआई वजीरपुर में 468 और अशोक विहार में 467 रहा। ज्यादातर इलाकों की एयर क्वालिटी 400 के पार ही दर्ज हुई। इस दौरान चांदनी चौक, जेएलएन स्टेडियम, लोधी रोड, एनएसआईटी द्वारका समेत कुछ इलाकों का एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर के शहरों में नोएडा का एक्यूआई 321, ग्रेटर नोएडा का 338, गाजियाबाद का 349, गुरुग्राम का 338 और फरीदाबाद का 270 रहा।

End of Feed