Delhi Pollution: सुबह सुधार के बाद फिर बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में AQI 400 पार

दिल्ली में आज सुबह के समय हल्के सुधार के बाद एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। शाम चार बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार का एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

Delhi Pollution: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, इसमें सुबह के समय सुधार दिखा था। राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक है। आनंद विहार में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया, जबकि शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसका स्तर 300 से ऊपर था।

Air pollution.

दिल्ली में फिर बिगड़ी हवा

गाजियाबाद में भी हवा बहुत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अलावापड़ोसी गाजियाबाद में भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 रहा। हालांकि गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये ‘खराब’ श्रेणी में आ गए, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई (166) मध्यम श्रेणी में रहा। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने के बावजूद, अनुकूल हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं पहुंची।

End of Feed