मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन, बढ़ते कोरोना केस पर दिल्ली AIIMS कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन

दिल्ली के एम्स में बढ़ते कोरोना केस के चलते कर्मचारियों को मास्क पहनने और ग्रुप में एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, कार्यस्थल की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने को भी कहा गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत कर्मचारियों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को अस्पताल में पांच या उससे अधिक लोगों के ग्रुप में एकत्रित होने से बचने की भी सलाह दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों से निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

AIIMS delhi

दिल्ली के एम्स की फाइल फोटो

कर्मचारी शारीरिक दूरी बनाकर रखें

एम्स प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कार्यस्थल की नियमित सफाई पर जोर दिया गया है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है। कर्मचारियों को खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल से ढकने की सलाह दी गई है। उनसे नियमित रूप से हाथ धोने और कैंटीन में भीड़ से बचने को भी कहा गया है।

End of Feed