दिल्ली

Delhi AIIMS: डॉक्टरों ने 7 साल के बच्चे के फेफड़े से निकाली सिलाई मशीन की सुई, चुंबक की मदद से हुआ ऑपरेशन

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Nov 5, 2023, 01:00 PM IST

दिल्ली में एक सात साल के बच्चे ने खेल-खेल में सिलाई मशीन की सुई को निगल लिया। जिसके बाद उसे बुखार आ गया और खांसी और खून भी आया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे से पता चला कि उसकी छाती में चार सेमी की सुई फंसी हुई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने चुंबक की मदद से सफलतापूर्वक सुई को बाहर निकाल लिया।

Image

बच्चे के फेफड़ों से निकाली गई सुई

Delhi News: दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने चुंबक की मदद से 7 साल के बच्चे के फेफड़े से सुई निकालने मे सफलता हासिल की। बता दे कि खांसी के साथ खून आने के बाद 7 साल के बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों ने एक चुंबक की मदद से सात साल के लड़के के बाएं फेफड़े में फंसी सिलाई मशीन की सुई को निकला और बच्चे की जान बचा ली गई। खेल-खेल में बच्चे ने सुई को निगल लिया था। सुई खाने के बाद बच्चे को बुखार आया। बुखार के साथ उसे खांसी और खून भी आया। अस्पताल ले जाने के बाद एक्स-रे करने पर छाती में चार सेंटीमीटर की एक सुई दिखाई दी।

दिल्ली AIIMS से मिली जानकारी के मुताबिक बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग द्वारा की जाने वाली जटिल एंडोस्कोपिक प्रक्रिया कर फेफड़े के भीतर से 4 सेमी सुई निकाली गई । यह पूरी सर्जरी बहुत ही ज्यादा चुनौती भरी थी। बता दे कि हेमोप्टाइसिस खांसी के साथ रक्तस्राव की शिकायत के बाद बच्चे को गंभीर स्थिति में बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के Additional Professor डॉ. विशेष जैन ने बताया कि रेडियोलॉजिकल जांच से पता चला कि बच्चे के बाएं फेफड़े में सिलाई मशीन की एक लंबी सुई धंसी हुई है।

ऑपरेशन के लिए मंगाया गया चुंबक

डॉक्टरों ने बाएं फेफड़े में गहराई से धंसी बड़ी सिलाई मशीन की सुई को निकालने का फैसला किया। सुई को सर्जिकल उपकरण की मदद से उसे निकाला नहीं जा सकता था। समस्या को देखते हुए विभाग के डॉ. विशेष जैन और डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में सर्जिकल टीम तैयार हुई। काफी देर तक इस सर्जरी के लिए प्लान तैयार होता रहा। इसके बाद डॉ. जैन एक करीबी परिचित के पास पहुंचे, जिसने तुरंत उसी शाम, चांदनी चौक बाजार से एक चुंबक उपलब्ध करवाया। करीब चार मिमी चौड़ाई और 1.5 मिमी मोटाई वाला विशेष चुंबक की मदद से सर्जरी का उपकरण बनाने कर फैसला लिया गया।

आखिर चुंबक की मदद से कैसे की गई सर्जरी

डॉक्टरों ने तकनीकी अधिकारी सत्य प्रकाश के साथ सर्जरी के लिए योजना बनाई थी, इसमें फैसला लिया गया कि गले के रास्ते उपकरण को फेफड़े के उस हिस्से तक पहुंचाएंगे। इसके लिए पहले जबड़े को सुरक्षित करने के लिए उपकरण लगाया गया। उसके बाद चुंबक को धागे और एक रबर बैंड की मदद से उपकरण में बांधकर सुरक्षित रूप से चिपका दिया गया था। उपकरण की अच्छी तरह से जांच की गई। उसके बाद मरीज को एनेस्थीसिया दिया गया। टीम ने बाएं फेफड़े के भीतर सुई के स्थान का आकलन करने के लिए श्वास नली की एंडोस्कोपी शुरू की। उन्हें जो मिला वह केवल सुई की नोक थी, जो फेफड़ों के भीतर गहराई तक पहुंच गई है। यह उस हिस्से को नुकसान पहुंचा रही है। उसके बाद उस चुंबक वाले उपकरण को सावधानीपूर्वक मुंह के रास्ते फेफड़ों तक डाला गया। कड़ी मेहनत के बाद चुंबकीय बल की मदद से सुई को निकाल लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article