दिल्ली

Delhi में बिजली बिल नहीं ढीली कराएगा जेब! AAP सरकार ने बढ़ा दी सब्सिडी, जानें किसे कितना होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 11:39 PM IST

Delhi Electricity Subsidy Update: दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले साल भी दिल्ली के लोगों को बिजली सब्सिडी देने का फैसला किया है, जिन्होंने भी सब्सिडी के लिए आवेदन किया है, उन्हें 2024 तक ये मिलेगी।

Image

अगले साल भी दिल्ली के लोगों को बिजली सब्सिडी देने का फैसला

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बतााया कि दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी एक बैठक में बिजली सब्सिडी योजना को रोके जाने की 'साजिश' के बावजूद इसे अगले एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट मासिक खपत पर मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। 201-400 यूनिट इस्तेमाल करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।

आतिशी ने कहा कि अक्टूबर से अब तक बिजली सब्सिडी के लिए प्राप्त आवेदन अप्रैल 2024 तक मान्य माने जाएंगे। मंत्री ने कहा, 'यह निर्णय भाजपा और उपराज्यपाल द्वारा योजना को रोकने के प्रयासों के बावजूद हुआ है।' मंत्री ने पहले दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा किसानों और वकीलों को मुहैया करायी जा रही मुफ्त बिजली को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार ने 2019 में मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी

आतिशी के आरोपों के मद्देनजर, भाजपा ने उन पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाया था कि किसानों को मुफ्त बिजली की आपूर्ति मिल रही है और दावा किया कि उन्हें 'फिक्स चार्ज' के कारण हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में, दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि जब तक वह यहां हैं, उन्हें "कोई समस्या" का सामना नहीं करना पड़ेगा। केजरीवाल सरकार ने 2019 में मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी।

'उन पर मुफ्त बिजली योजना को रोकने का 'दबाव' है'

आतिशी ने कहा कि बिजली सब्सिडी पर एक फ़ाइल अभी तक आधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार के सामने पेश नहीं की गई है, और दावा किया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उन पर मुफ्त बिजली योजना को रोकने का 'दबाव' है।बिजली मंत्री ने कहा कि हर साल की तरह जब बिजली सब्सिडी योजना को जारी रखने के लिए कैबिनेट नोट तैयार किया जाना था तो बिजली विभाग के अधिकारियों को जबरन उपराज्यपाल कार्यालय बुलाया गया, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

48 लाख से अधिक ने सब्सिडी का विकल्प चुना है

आतिशी ने कहा, '...उन सभी ने अधिकारियों को धमकाया और फाइल पर एक नोट लिखवाया जिसमें कहा गया कि वकीलों और किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म की जानी चाहिए।' आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 58 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं में से 48 लाख से अधिक ने सब्सिडी का विकल्प चुना है। केजरीवाल ने पिछले साल घोषणा की थी कि सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!