दिल्ली

Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट; शीतलहर का अलर्ट

Delhi Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश हुई जिसके बाद ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी और अगले दो घंटों में तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ गई। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल यानी शुक्रवार और शनिवार को बारिश जारी रहेगी। दिल्ली मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बारिश का सिलसिला न सिर्फ दिल्ली बल्कि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली मौसम केंद्र ने आज और कल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पूरे दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। खासकर रात और शाम के वक्त यात्रा करने वालों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट

आपको बता दें कि बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दो दिन की लगातार बारिश के बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article