Delhi News: सीवर की सफाई बनी काल! जहरीली गैस की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत; 3 अन्य बीमार

Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई हो रही थी। इस दौरान 4 सफाईकर्मी जहरीली गैस की चपेट में आने से बीमार हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई है और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सीवर की सफाई के दौरान 4 सफाई कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जिससे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य बीमार हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dead: iStock

सांकेतिक फोटो (istock)

तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अशोक विहार फेज-2 स्थित हरिहर अपार्टमेंट के पास हुई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, “सीवर की सफाई के दौरान बेहोश हुए लोगों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी अरविंद के रूप में हुई है।” उन्होंने बताया कि अन्य तीन लोग- कासगंज निवासी सोनू और नारायण, और बिहार निवासी नरेश का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

End of Feed