Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के विकासपुरी में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी लगातार काउंसिलिंग भी की जा रही है।
वेस्ट दिल्ली डीसीपी विचित्र वीर ने बताया, सोमवार दोपहर विकासपुरी थाने में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की PCR कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया, इसके तुरंत बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी गई।
CCTV से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी की और सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद टीम ने CCTV फुटेज और अन्य माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया, इस पूरे मामले में IPC और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया और उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अब पूरी तरह से सुरक्षित है, उसकी लगातार काउंसिलिंग जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
