Delhi News : पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 04:56 PM IST

दिल्ली के पार्क में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पार्क में मिला शव
  • हत्या के मामले में केस दर्ज
  • पुलिस की छानबीन जारी

Delhi News: दिल्ली के एक पार्क में शुक्रवार को करीब 45 साल के एक व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि द्वारका मोड़ के पास एक पार्क में पेड़ से एक शव लटका हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

dead body found in delhi park

दिल्ली पार्क में मिला शव (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लगभग 45 वर्षीय पुरुष का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। अपराध टीम की गहन फोरेंसिक जांच के बाद द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया है।"

End of Feed