मयूर विहार के तीन मंदिरों पर DDA चलने वाला था बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने रुकवा दिया

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर मयूर विहार फेज 2 में स्थित तीन मंदिरों को तोड़ने के लिए डीडीए की टीम पुलिस के साथ पहुंची थी, लेकिन जनता और पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी द्वारा विरोध किया गया। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली सीएम रेखा और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ चर्चा के बाद अभियान को स्थगित किया गया है।

Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर मयूर विहार में तीन मंदिरों को तोड़ने की कार्रवाई स्थानीय विधायक रविंदर सिंह नेगी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण गुरुवार (20 मार्च 2025) को स्थगित कर दी गई। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक टीम पुलिस के साथ गुरुवार सुबह करीब चार बजे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित काली मंदिर, अमरनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर को गिराने के लिए पहुंची थी। बता दें कि यह तीनों मंदिर कथित तौर पर मयूर विहार क्षेत्र के फेज 2 में हरित पट्टी पर बने हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ चर्चा के बाद अभियान स्थगित कर दिया गया।

DDA

मयूर विहार के तीन मंदिरों पर डीडीए चलने वाला था बुलडोजर

डेमोलिशन की कार्रवाई पर डीडीए ने क्या कहा

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में तीन मंदिरों को लेकर डेमोलिशन की कार्रवाई अभी नहीं हुई है। DDA ने लोगों के विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए डेमोलिशन को रोकने का फैसला लिया है। DDA ने कहा है कि आज इस मामले में लोगों के सख्त विरोध और स्थानीय MLA रवि नेगी के दखल के बाद डेमोलिशन की कार्रवाई रद्द की गई थी। इस मामले पर जनभावनाओं को देखते हुए फिर से विचार किया जा रहा है। सक्षम अथॉरिटी ने तत्काल प्रभाव से डेमोलिशन की कार्रवाई को रोक दिया गया है। आगे भी इस मामले में जो कार्रवाई होगी, वो मौजूदा नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

End of Feed