Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर मयूर विहार में तीन मंदिरों को तोड़ने की कार्रवाई स्थानीय विधायक रविंदर सिंह नेगी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण गुरुवार (20 मार्च 2025) को स्थगित कर दी गई। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक टीम पुलिस के साथ गुरुवार सुबह करीब चार बजे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित काली मंदिर, अमरनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर को गिराने के लिए पहुंची थी। बता दें कि यह तीनों मंदिर कथित तौर पर मयूर विहार क्षेत्र के फेज 2 में हरित पट्टी पर बने हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ चर्चा के बाद अभियान स्थगित कर दिया गया।
डेमोलिशन की कार्रवाई पर डीडीए ने क्या कहा
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में तीन मंदिरों को लेकर डेमोलिशन की कार्रवाई अभी नहीं हुई है। DDA ने लोगों के विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए डेमोलिशन को रोकने का फैसला लिया है। DDA ने कहा है कि आज इस मामले में लोगों के सख्त विरोध और स्थानीय MLA रवि नेगी के दखल के बाद डेमोलिशन की कार्रवाई रद्द की गई थी। इस मामले पर जनभावनाओं को देखते हुए फिर से विचार किया जा रहा है। सक्षम अथॉरिटी ने तत्काल प्रभाव से डेमोलिशन की कार्रवाई को रोक दिया गया है। आगे भी इस मामले में जो कार्रवाई होगी, वो मौजूदा नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
