दिल्ली

DTC की पुरानी बस में खाने का लुत्फ; यमुना किनारे बनेगा अपनी तरह का खास रेस्त्रां

दिल्ली में प्लेन और ट्रेन रेस्टोरेंट पहले से है। लेकिन अब डीडीए दिल्ली में बस रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में जुट गई है। दिल्लीवासी अब यमुना किनारे डीटीसी की बसों में बैठकर खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। आइए आपको डीडीए की इस योजना के बारे में बताएं -

Image

DTC की पुरानी बस में खाने का लुत्फ

Delhi: प्लेन और ट्रेन रेस्टोरेंट के बाद दिल्ली में अब बस रेस्टोरेंट शुरू होने जा रहा है। दिल्लीवासी बसों के अंदर बैठकर खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इस रेस्टोरेंट की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे यमुना किनारे तैयार किया जाएगा। यमुना नदी के नजारे के साथ आप स्वादिष्ट खाना इंजॉय कर पाएंगे। बस रेस्टोरेंट बनाने की इस योजना को दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए द्वारा बनाया जाएगा। आइए आपको बताएं क्या है बस रेस्टोरेंट का कांसेप्ट-

यमुना किनारे खुलेगा बस रेस्टोरेंट

डीडीए के उद्यान विभाग द्वारा यमुना किनारे खुलने वाले बस रेस्टोरेंट उसकी 'एक पंथ दो काज' वाली योजना से जुड़ी है। बता दें कि बस में सीटिंग एरिया के साथ किचन भी होगा। बस रेस्टोरेंट बनाने के लिए डीडीए द्वारा डीटीसी की सीएनजी एसी लो फ्लोर बस का प्रयोग किया जाएगा। रेस्टोरेंट उन बसों में खोला जाएगा जो अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इससे बसों का भी उपयोग हो जाएगा और लोगों के लिए एक रेस्टोरेंट भी तैयार हो जाएगा, जो यमुना किनारे आकर्षण के केंद्र के रूप में उभरेगा।

कश्मीरी गेट के पास खुलेगा पहला रेस्टोरेंट

जानकारी के लिए बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहला रेस्टोरेंट कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास स्थित यमुना घाट में खोला जाएगा। बस अब डीडीए द्वारा इस योजना के लिए एजेंसी को फाइनल करना रह गया है।

आरएफआई से होगी योजना को लेकर चर्चा

इस योजना के लिए टेंडर जारी करने से पहले डीडीए द्वारा आरएफआई योजना को लेकर चर्चा की जाएगी। डीडीए यह जानने का प्रयास कर रही है कि डीटीसी की सीएनजी एसी लो फ्लोर बसों को किचन में बदलने की संभावना कितनी है और इस काम के लिए किस तरह के सामान की आवश्यकता होगी। इन सब के बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या यह सुरक्षित रहेगा। इन सभी पहलुओं पर चर्चा होने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और योजना को जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।

इस मॉडल की बसों का होगा रेस्टोरेंट के लिए इस्तेमाल

डीडीए के अधिकारी ने बताया कि जिन बसों का उपयोग रेस्टोरेंट बनाने के लिए किया जाएगा, वह टाटा मार्कोपोलो मॉडल एसी सीएनजी लो फ्लोर बस होंगी। बता दें कि यह 2010 का मॉडल है, जिसमें 36 यात्रियों की सीटें है। बस को रेस्टोरेंट बनाने के लिए री-डिजाइन किया जाएगा। इसमें किचन उपकरण, स्टोरेज, सिटिंग एरिया आजी बनाया जाएगा। क्योंकि यह रेस्टोरेंट है इसमें स्टोव, रेफ्रिजरेटर, सिंक और काउंटर टॉप की फिटिंग भी एड की जाएगी। साथ ही साथ बस के पावर सिस्टम को भी संशोधित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article