गुटखा कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या; छत से लटका मिला शव, सामने आ रही यह वजह

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने वैवाहिक कलह का जिक्र किया है। हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है, मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है या नहीं, इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Suicide Case: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रतिष्ठित गुटखा कंपनी के मालिक की बहू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने मंगलवार शाम को अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महिला के पति ने उसे घर में फंदे से लटका हुआ पाया। वह उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां आज डॉक्टरों की टीम उसका पोस्टमार्टम करेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ओ

CRIME ।

सांकेतिक तस्वीर। फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत।

सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र

वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने वैवाहिक कलह का जिक्र किया है। हालांकि इस सुसाइट नोट में क्या लिखा है, मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है या नहीं, इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इसके अलावा, पुलिस को एक डायरी भी मिली है जिसमें उसके पति के साथ नियमित रूप से झगड़ों का कई बार जिक्र था। पुलिस ने बताया कि झगड़ों की वजह से दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे थे।

End of Feed