दिल्ली में डार्क वेब ड्रग्स गैंग का खुलासा, दो करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

दिल्ली अपराध शाखा ने एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का छह किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया गया।

Delhi News: दिल्ली अपराध शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का छह किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों को ध्यान में रखकर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत यह जब्ती की गई।

Delhi Police

फाइल फोटो।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस छापेमारी में दिल्ली के निवासी अब्दुल मलिक उर्फ परवेज (46) और मयंक नैयर (35) को गिरफ्तार किया गया, जो इस गिरोह के मुख्य आरोपी हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच उस समय हुई जब पुलिस ने विदेशी डाकघर में मादक पदार्थों के पार्सल पकड़े, जिनमें अमेरिका से आयातित पांच किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा था।

End of Feed