दिल्ली

CPCB का नया दिशा-निर्देश- कचरा जलाओ, प्रदूषण पर नजर रखो; स्वस्थ हवा की ओर बड़ा कदम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देशभर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स के प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन प्लांट्स में छह प्रमुख प्रदूषण मानकों पर सतत निगरानी की जाएगी। यह कदम विशेषकर दिल्ली-एनसीआर और अन्य क्षेत्रों में कचरे के प्रभावी प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

Image

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स के प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Pollution Real Time Monitoring: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देशभर में कचरे को जलाकर बिजली बनाने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स के प्रदूषण की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब इन प्लांट्स में छह प्रकार के प्रदूषण मानकों की रियल टाइम निगरानी की जाएगी। यह कदम विशेषकर दिल्ली-एनसीआर और अन्य क्षेत्रों में ठोस कचरे के प्रबंधन की समस्याओं को देखते हुए उठाया गया है।

सीपीसीबी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को तीन महीने के भीतर रियल टाइम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क तैयार करने का निर्देश दिया है। इस प्रणाली से प्रदूषण के स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि का तुरंत पता लगाया जा सकेगा और आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

निगरानी के छह मानकों में पार्टिकुलेट मैटर, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड, हाइड्रोजन फ्लोराइड और कार्बन मोनोऑक्साइड शामिल हैं। इसके अलावा, लैंडफिल साइट से निकलने वाले लीचेट की भी रियल टाइम निगरानी की जाएगी।

सीपीसीबी का कहना है कि कचरे का एक हिस्सा रिसाइक्लिंग के योग्य नहीं होता, जिसे जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती है। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अस्थमा, कैंसर और त्वचा रोगों में वृद्धि इस बात का संकेत है कि प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'