दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुई कांग्रेस, इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; स्क्रीनिंग कमेटी भी गठित

Delhi Congress: कांग्रेस पार्टी ने दीपक बाबरिया के स्थान पर काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस की दिल्ली इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। इसके अलावा दीपक बाबारिया को दिल्ली कांग्रेस का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Image

दिल्ली कांग्रेस में बड़ा फेरबदल।

Photo : Twitter

Delhi Congress: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी ने दीपक बाबरिया के स्थान पर काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस की दिल्ली इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। इसके अलावा दीपक बाबारिया को दिल्ली कांग्रेस का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केवी वेणुगोपाल की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, दिल्ली में महत्वपूर्ण नियुक्तियां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश के बाद की गई हैं।

बता दें, दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। इससे पहले कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक स्क्रीनिंग कमेटी भी गठित की है, जिसकी एस मीनाक्षी नटराजन अध्यक्ष होंगी जबकि इमरान मसूद एवं प्रदीप नरवाल को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article