मुश्किल में केजरीवाल, घर की मरम्मत में अनियमितताओं का ऑडिट करेगा कैग, 'शीशमहल' से हुआ था पर्दाफाश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 27, 2023, 04:48 PM IST

उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 24 मई को प्राप्त एक पत्र पर गौर करने के बाद विशेष कैग ऑडिट की सिफारिश की थी।

Arvind Kejriwal: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत में कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघनों की विशेष ऑडिट करेंगे। राज निवास के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 24 मई को प्राप्त एक पत्र पर गौर करने के बाद विशेष कैग ऑडिट की सिफारिश की थी।

उन्होंने दावा किया कि पत्र उपराज्यपाल कार्यालय से मिला था और इसमें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के पुनर्निर्माण में घोर और प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय या सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed