Delhi Pollution: राजधानी में प्रदूषण बढ़ते ही जागी केजरीवाल सरकार, बनाया विंटर एक्शन प्लान

Delhi Pollution-दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। दिल्ली का प्रदूषण लेवल AQI 237 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में गिना जाता है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है। अब लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। IMD के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख विजय कुमार सोनी ने बताया है कि AQI 237 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में गिना जाता है। इसके बाद देर शाम दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है।

CM Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

किसानों के लिए ये सुविधा

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सर्दियों के समय दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ जाता है। उसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी पराली का प्रदूषण रोकना है। दिल्ली सरकार पिछले 3 सालों से PUSA कृषि संस्थान के साथ मिलकर बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कर रही है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। आज नरेला जिले से छिड़काव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिन किसानों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वह फॉर्म भरकर अपने खेतों में बायो डी-कंपोजर का नि:शुल्क छिड़काव करवा सकते हैं।

End of Feed