दिल्ली

Delhi Pollution: राजधानी में प्रदूषण बढ़ते ही जागी केजरीवाल सरकार, बनाया विंटर एक्शन प्लान

Delhi Pollution-दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। दिल्ली का प्रदूषण लेवल AQI 237 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में गिना जाता है।

Image

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है। अब लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। IMD के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख विजय कुमार सोनी ने बताया है कि AQI 237 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में गिना जाता है। इसके बाद देर शाम दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है।

किसानों के लिए ये सुविधा

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सर्दियों के समय दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ जाता है। उसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी पराली का प्रदूषण रोकना है। दिल्ली सरकार पिछले 3 सालों से PUSA कृषि संस्थान के साथ मिलकर बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कर रही है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। आज नरेला जिले से छिड़काव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिन किसानों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वह फॉर्म भरकर अपने खेतों में बायो डी-कंपोजर का नि:शुल्क छिड़काव करवा सकते हैं।

IMD का अलर्ट

दरअसल, गुरुवार से ही राजधानी में आबोहवा में जहर खुलना शुरू हो गया था। इस पर IMD के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख ने आने वाले समय में इसके खराब श्रेणी में बने रहने की पूरी संभावना जताई है। उन्होंने 15 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना की बात कही है। बारिश के बाद अच्छे सुधार की उम्मीद है। तब हवा की गुणवत्ता वापस मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में आ जाएगी। ऐसी स्थिति में दिल्लीवालों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article