तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच AIIMS में भर्ती

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स में भर्ती कराया गया है। छोटा राजन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स में भर्ती किया गया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है, जिसे इलाज के लिए एम्स लाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए जिस वार्ड में उसे भर्ती किया गया है, वहां दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।

photo

फाइल फोटो।

तिहाड़ जेल में बंद है छोटा राजन

बता दें कि छोटा राजन एक कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन है और उसके खिलाफ कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं। वह लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद है। छोटा राजन की सुरक्षा को देखते हुए एम्स प्रशासन ने अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

End of Feed