दिल्ली

Delhi News: चार दिवसीय छठ पूजा की आज से शुरुआत, इस महापर्व पर दिल्ली में बनाया गया 10 सूत्रीय प्लान

आज से छठ पूजा का महापर्व शुरू हो गया है। दिल्ली में इस पर्व को यादगार बनाने के लिए दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने दस सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है।

Image

छठ पूजा के लिए दिल्ली में खास तैयारी (फोटो साभार- istock)

Chhath Puja 2023: चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस पर्व पर घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिसे देखते हुए दिल्ली में खास तैयारियां की गई है। राजधानी में घाटों पर साफ-सफाई का बहुत ध्यान दिया जा रहा है। इस महापर्व को यादगार बनाने के लिए दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने 10 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है। जिसके तहत घाटों पर लाइटें, टेंट, टॉयलेट, एंबुलेंस जैसी सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा छठ के दौरान आम आदमी पार्टी वालंटियर्स भी 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए बने अस्थाई घाट

छठ पूजा की शुरुआत पहले दिन नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन महिलाएं नदी में स्नान के बाद घर पर आकर कद्दू भात पकाकर खाती है। इस पर्व के दूसरे दिन इसमें खरना होता है इस दिन गुड़ चावल की खीर बनती है जिसे खाने के बाद महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती है। इसके तीसरे दिन डूबते सूरज और आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर यह महापर्व पूरा हो जाता है। दिल्ली में छठ के मौके पर लोग बड़ी संख्या में यमुना नदी के घाट पर स्नान के लिए जाते हैं। इस मौके पर व्रती महिलाओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़ा, इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे है। लोगों की सुविधा के लिए घर के पास ही अस्थाई घाटों को बनाया जा रहा है। घाटों का सौंदर्यीकरण और उनकी साफ-सफाई भी की जा रही है।

दिल्ली का 10 सूत्रीय प्लान

दिल्ली सरकार ने छठ के लिए 1000 से ज्यादा घाट तैयार किए है। इन घाटों पर विधायकों और विभाग द्वारा निरक्षण किया जा रहा है। आप पार्टी का दावा है कि इस महापर्व को यादगार बनाने के लिए 10 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसे दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने तैयार किया है। इसके कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित चीजें शामिल हैं।

1. दिल्ली में अच्छे और शानदार घाट बनाए जाएं।

2. घाटों पर टेंट की व्यवस्था की जाए।

3. लाइट की व्यवस्था की जाए।

4. घाटों पर टॉयलेट की सुविधा की जाए।

5. पानी की व्यवस्था की जाए।

6. एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

7. डॉक्टर भी बुलाए जाएं।

8. हर जगह पर लोगों की मांग के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएं।

9. घर के नजदीक घाट बनाए जाएं।

10. हर घाट पर 24 घंटे सभी विधायक, पार्षद, विधानसभा अध्यक्ष, संगठन मंत्री, वार्ड अध्यक्ष, संगठन मंत्रिय समेत सभी वालंटियर्स मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!