खास मौका, खास दिन और खास सवारी, दिल्ली मेट्रो में पीएम नरेंद्र मोदी ने यात्रियों से की बातचीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 11:28 AM IST

PM Narendra Modi in Delhi Metro:दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो का चुनाव किया। यात्रा के दौरान मेट्रो सवार यात्रियों से बातचीत भी की।

PM Narendra Modi in Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की। वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया।सोशल मीडिया पर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा है कि इस व्यक्ति को इस देश के लोगों से जो प्यार और स्नेह मिलता है वह अद्वितीय है। पीएम मोदी पिछले तीन साल में चार बार मेट्रो पर सवार हुए हैं।

Narendra Modi,Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में पीएम नरेंद्र मोदी

तीन साल में चार बार मेट्रो पर सवार

ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल के साथ मंडी हाउस से अक्षर धाम मंदिर तक की यात्रा की थी।

End of Feed