जाओ चाहे जहां, पहचाने जाओगे वहां; बदमाशों के लिए दिल्ली पुलिस की खास तैयारी

दिल्ली के लोगों की सुरक्षा और हो रही आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एफआरएस सॉफ्टवेयर वाले कैमरों का जाल बिछाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रकार से अपराधियों की पहचान की जा सकती है और उन्हें पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों धर दबोचना के लिए पुलिस द्वारा खास तैयारी की जा रही है। पुलिस अब दिल्ली के कई इलाकों में एफआरएस यानी फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम से लैस कैमरों का जाल बिछाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व अन्य प्रकार के बड़े कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा एफआरएफ तकनीक के कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। अब दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए एफआरएस सॉफ्टवेयर वाले कैमरों का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Delhi CCTV

बदमाशों के लिए दिल्ली पुलिस की खास तैयारी

कैमरों में डाला जाएगा एफआरएस सॉफ्टवेयर

बता दें कि दिल्ली के प्रत्येक थानाध्यक्ष से उनके इलाकों के कैमरों की जानकारी निकालकर सूची बनाने को कहा गया था, जिसमें एफआरएस सॉफ्टवेयर डाला जा सकता है। यह सूची पुलिस मुख्यालय को भेजी दी गई है। बता दें कि पहले से ही दिल्ली के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एफआरएस का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब अन्य क्षेत्रों में भी इसे लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि कोई भी अपराधी बच न सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी, जिससे दिल्ली के लोगों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।

End of Feed