दिल्ली

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मची अफरातफरी, बम की मिली कॉल, जांच में जुटी फायर सर्विस और पुलिस की टीम

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग में बम होने की कॉल मिली, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, ये बैग किसका है? इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग में बम होने की सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से रेलवे स्टेशन पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके बाद से टीम मौके पर पहुंची थी।

फोन पर मिली सूचना

डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने जानकारी दी कि सुबह 8 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 8, अजमेरी गेट के पास एक नीले रंग का लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ है, जिसमें बम होने की आशंका है। इस सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!