Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर CAG रिपोर्ट ने खोली पिछली सरकार की पोल, बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा

CAG Report on Delhi Air Pollution: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश की गई 'दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण' पर रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने के पीछे प्रमुख कारणों के रूप में प्रमुख नीतिगत कमियों और कमजोर क्रियान्वयन तथा एजेंसियों के बीच खराब समन्वय को उजागर किया गया है।

CAG Report on Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने की वजह प्रदूषण नियंत्रण तंत्र में खामियां हैं। मंगलवार को विधानसभा में पेश की गई सीएजी की रिपोर्ट (CAG Report ) में यह जानकारी सामने आयी।रिपोर्ट के अनुसार, पीयूसी प्रमाणपत्र जारी करने में अनियमितताएं, वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का अविश्वसनीय होना और प्रदूषण नियंत्रण उपायों को खराब तरीके से लागू करना सहित अन्य कारणों से दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ी।

delhi air pollution

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में पिछली सरकार की लापरवाही और अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

End of Feed