दिल्ली

दिल्ली के गाज़ीपुर में डेरी फार्म के पास बुलडोजर एक्शन, 14 दुकानें और मैरिज हॉल तोड़ा गया

दिल्ली के गाज़ीपुर में बुलडोजर एक्शन ग़ाज़ीपुर के डेरी फ़ार्म के पास मंदिर के परिसर में बने दुकान तोड़े गए 14 दुकानों को तोड़ा गया, मैरिज हॉल भी टूटा एक हफ्ते का वक्त दिया गया था खाली करने के लिए

Image

दिल्ली के गाज़ीपुर में डेरी फार्म के पास बुलडोजर एक्शन, 14 दुकानें और मैरिज हॉल तोड़ा गया

नई दिल्ली: दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में डेरी फार्म के पास स्थित एक मंदिर के आसपास बने 14 दुकानों और एक मैरिज हॉल को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई, जिसके तहत आज सुबह से ही कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, इस मैरिज हॉल में गरीब बच्चों की शादियां होती थीं और मंदिर में पूजा-पाठ व अनुष्ठान आयोजित किए जाते थे। हालांकि, कार्रवाई के दौरान मंदिर के गर्भगृह और मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

कार्रवाई के लिए आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भारी तैनाती की गई थी। यह जमीन दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की थी, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद अब खाली करवाया गया है।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद DUSIB ने इस जमीन को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों के लिए यह कार्रवाई भावनात्मक रूप से कठिन रही, क्योंकि मंदिर और इसके आसपास का क्षेत्र सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र था। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article