दिल्ली में बुलडोजर एक्शन! गीता कॉलोनी में अतिक्रमण और अवैध मंदिर के खिलाफ कार्रवाई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 10:26 AM IST

Bulldozer Action In Delhi: दिल्ली के गीता कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। भारी पुलिसबल और एमसीडी के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान अवैध रूप से बने मंदिर पर भी बुलडोजर चला है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी में सोमवार की सुबह बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा है। सालों से गीता कॉलोनी में अतिक्रमण कर जिन ढांचों का निर्माण किया गया है, उसे हटाने का काम शुरू हो चुका है। पुलिसबल और अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Bulldozer, Delhi, Geeta Colony

दिल्ली के गीता कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन।

अवैध साईं मंदिर पर बुलडोजर एक्शन!

अवैध रूप से बनें साईं मंदिर पर भी बुलडोजर चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से ये कार्रवाई की जा रही है। कुछ अवैध झुग्गियों को भी हटाया जा रहा है। बता दें, ये मंदिर करीब 30 साल पुराना है, जिसका निर्माण सरकारी जमीन पर हुआ था। पहले मंदिर 150 गज में था और अब इस कार्रवाई के बाद महज 30 गज जमीन पर ही मंदिर रहेगा। बताया जा रहा है कि कुछ मुर्तियों को पास ही यमुना में किया विसर्जित जाएगा।

End of Feed