Bulldozer Action in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर गरजा बुलडोजर, फुटपाथ पर बनी 50 झुग्गियों को हटाया

पूर्वी दिल्ली के लोनी गोल चक्कर के निकट पीडब्ल्यूडी की सड़क के फुटपाथ पर स्थित 50 झुग्गियों पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई की गई। यहां बसी 25 साल पुरानी झुग्गियों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध की आशंका पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Delhi News: दिल्ली में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। समय-समय पर शहर के विभिन्न हिस्सों पर अवैध कब्जे या फुटपाथ पर बनी झुग्गियों को हटाया जाता है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए पूर्वी दिल्ली के लोनी गोल चक्कर के पास बुधवार सुबह पीडब्ल्यूडी की सड़क के फुटपाथ पर बसी झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई यमुना विहार डिवीजन के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की गई, जिसमें निगम, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली पुलिस और बीएसईएस के अधिकारी शामिल थे।

Bulldozer Action in Delhi

अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली में एक बार फिर चले बुलडोजर

विरोध की आशंका पर की गई पुलिस बल की तैनाती

End of Feed