Delhi Building Collapsed: उत्तम नगर में बिल्डिंग ढहने से हादसा, दो लोग घायल

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्थित इमारत का एक हिस्सा सोमवार को ढह गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

house collapse

सांकेतिक फोटो (istock)

तीसरी मंजिल का हिस्सा गिरा

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर हमें सूचना मिली कि उत्तम नगर में एक इमारत की तीसरी मंजिल का एक हिस्सा गिर गया है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed