Delhi Prashant Vihar Blast: एक बार फिर धमाके से दहला दिल्ली का प्रशांत विहार, मौके पर मिला सफेद पाउडर, भारी पुलिसबल तैनात

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि आज सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि आज सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका प्रशांत बिहार स्थित बंसी स्वीट्स के पास खड़े स्कूटर में हुआ है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह किस तरह का ब्लास्ट था।

Delhi Prashant Vihar Blast

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका।

बता तें, प्रशांत बिहार में बीते महीने भी 22 तारीख को धमाका हुआ था। एक बार फिर से प्रशांत विहार इलाके में हुए विस्फोट ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर 22 अक्टूबर को भी धमाका हुआ था। स्कूल के बाहर जांच एजेंसियों को सफेद पाउडर मिला था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।

End of Feed