दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना के बाद परिसर खाली कराए गए
आज यानी मंगलवार 18 नवंबर को एक के बाद एक दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना मिली। पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद चारों कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। चारों अदालतों में बम निरोधक दस्ता भेजा गया और चप्पे-चप्पे की जांच की गई।
दिल्ली की चारों अदालतों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। चारों अदालतों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। New Delhi bar association के सचिव एडवोकेट तरुण राणा ने बताया कि लाल किले के बाहर हुए बम धमाके के अगले दिन से ही कोर्ट परिसर में सदन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज भी एक कॉल मिली थी जो कि जांच के बाद फर्जी पाई गई।
सुरक्षा से जुड़ी वजहों के कारण साकेत कोर्ट में 2 घंटे के लिए काम रोक दिया गया है। अब कोर्ट की कार्यवाही लंच के बाद ही शुरू होगी। साकेत कोर्ट के सेक्रेटरी एडवोकेट अनिल बसोया ने सभी से शांत रहने, सहयोग करने और भीड़ इकट्ठा न करने का आह्वान किया है।
इस बीच दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में भी बम की धमकी मिली है। द्वारका के CRPF स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल को बम की धमकी मिली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।