दिल्ली के दक्षिणपुरी में सनसनी; दम घुटने से 3 लोगों की मौत, गैस रिसाव का शक

दक्षिणपुरी, दिल्ली में एक हादसे में तीन एसी मैकेनिकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा था, जिसे भी मृत घोषित कर दिया गया। सभी को एक कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया था। घटना की वजह गैस रिसाव मानी जा रही है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Delhi: दक्षिणपुरी, दिल्ली में एक दुखद घटना में चार AC मैकेनिकों की दम घुटने से मौत हो गई। एक अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। चारों को घर के एक ही कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। बाद में चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई।

Tragic Incident in Dakshinpuri, Delhi

दिल्ली के दक्षिणपुरी में दर्दनाक हादसा (सांकेतिक फोटो)

पुलिस को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉलर जीशान ने बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा और घर का दरवाजा अंदर से बंद है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रथम मंजिल के कमरे में चार लोग बेहोश पड़े हैं जिन्हें तुरंत सफदरजंग और एम्स अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed