Delhi Car Accident: दिल्ली के चाणक्यपुरी में BMW और क्रेटा के बीच टक्कर, चार लोग बुरी तरह घायल

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दो कारों की टक्कर में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों कारों की आमने सामने टक्कर हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Delhi Car Accident: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मध्य दिल्ली में BMW से एक अन्य कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को सुबह करीब 1.27 बजे चाणक्यपुरी में साइमन बोलिवर मार्ग के पास हुई।

car accident

सांकेतिक फोटो।

दो कारों के बीच टक्कर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक नीली रंग की BMW कार और सफेद रंग की हुंडई क्रेटा के बीच टक्कर हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि क्रेटा कार का चालक अंकित (21) और उसका मालिक चांद कुब्बा (31) गुरुग्राम निवासी धौला कुआं से करोल बाग जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया।

End of Feed