दिल्ली

नंबर 1 झूठा है मुख्यमंत्री...मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

  • Authored by: अमित गौतमEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 01:48 PM IST

मनोज तिवारी ने कहा, पूरा देश और दिल्ली देख रहा है कि अरविंद केजरीवाल कैसे झूठ बोलते हैं। उन्होंने लोगों को नौकरी दिए जाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, यमुना की सफाई जैसे सभी मुद्दों पर जनता से झूठ बोला।

Image

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोप

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

BJP Vs AAP: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेसवार्ता कर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कई आरोप लगाए। मनोज तिवारी ने कहा, हम सार्टिफिकेट देते हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री एक नंबर का झूठा है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल कल बोले कि 12 लाख लोगों को नौकरी दी है। अब ये बताएं कि ये 12 लाख नौकरी किस को दी है।

मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल इसकी डिटेल दें कि उन्होंने 12 लाख नौकरियां किसको दी हैं। लोगों को कहां-कहां और किस-किस डिपार्टमेंट में लगाया गया है। इनके अपॉइंटमेट लेटर और चिट्ठियां कहां हैं। उन्होंने आगे कहा, अपॉइंटमेट लेखकर की फोटोकॉपी अगर उठाकर लाने में दिक्कत है, तो हम खुद लेने आ जाएंगे।

चुन-चुनकर झूठ बोल रहे केजरीवाल

मनोज तिवारी ने कहा, पूरा देश और दिल्ली देख रहा है कि एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कैसे चुन-चुनकर झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलते हैं। चाहे यमुना की सफाई की बात हो या दिल्ली में सावर्जनिक बसों की खरीद की बात हो या फिर चाहे शिक्षा व्यवस्था की बात हो केजरीवाल हर जगह झूठ बोलते हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में थी केजरीवाल ने बोला झूठ

मनोज तिवारी ने कहा, केजरीवाल ने जनता से स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में भी झूठ बोला और सिर्फ यही नहीं उन्होंने पीने के साफ पानी की बात हो या फिर दिल्ली की छोटी-बड़ी टूटी सड़कों की बात हो.. सब पर लगातार झूठ बालते हैं। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के सभी नेता झूठे हैं। आज हम सर्टिफिकेट देते हैं कि अरविंद केजरीवाल एक नंबर का झूठा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित गौतम
अमित गौतमauthor

पत्रकारिता में चार साल का तजुर्बा। राजनीतिक खबरों की नब्ज पहचानता हूं। कुछ नया करने की हर वक्त कोशिश करता हूं।

और पढ़ें
End of Article