Delhi Murder Case : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय बालिका की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले किशोरी पर 20 बार चाकू से वार किया और फिर उसके बाद पत्थर से कूचकर उसे मौत के घाट के उतार दिया। यह रोंगटे खड़ी कर देने वाली का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी कितनी बेरहमी से किशोरी पर एक के बाद एक वार कर रहा है। इसी मामले पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि, गली-गली कितनी केरला स्टोरी देखने को मिलेंगी।
पत्थर से सिर कूचता आरोपी साहिल। (Video Grab)
तमाशबीन बने खड़े रहे लोग
सोमवार को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी ने उसे पत्थर से कुचल-कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। आरोपी एसी और फ्रिज को रिपेयर करने का काम करता है। वहीं, घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, पहले तो आरोपी साहिल ने साक्षी पर चाकू से 20 वार किए और फिर उसके बाद पत्थर से उसका सिर कूच डाला।
इस दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी 16 वर्षीय बालिका की जान बचाने के लिए आगे नहीं आया। चाकू से गोदने के बाद साहिल वहां से सीना तानकर निकल गया जिसके बाद वापस आकर उसने पत्थर से किशोरी का कूच डाला।
कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'ये दर्दनाक हत्या दिल्ली में हो रही है। एक और नाबालिग हिंदू लड़की को कुचल कुचल कर मारा जा रहा है। मारने वाला साहिल s/o सरफ़राज़। गली गली में कितनी केरला स्टोरी ? श्रद्धा को अभी तक न्याय नहीं मिला और ना जाने कितनी और श्रद्धा इस हैवानियत का शिकार हर दिन बन रहीं हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
