'भ्रष्टाचार के सागर हैं केजरीवाल, कट्टर ईमानदार नहीं बेशर्म हैं', ED के सामने पेश नहीं हुए तो BJP ने बोला हमला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 01:43 PM IST

Arvind Kejriwal: मीडिया को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा, 'केजरीवाल जब सत्ता में नहीं थे तो रोज किसी ने किसी नेता के बारे में खुलासा करते थे और उन पर गंभीर आरोप लगाते थे। केजरीवाल कहते थे कि उनके पास सबूत हैं। वह शीला दीक्षित, रॉबर्ट वाड्रा, लालू यादव के खिलाफ खुलासा करते थे।

Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के सीएम पर गुरुवार को निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी के सामने पेश न होना अरविंद केजरीवाल के डर को दिखाता है। पात्रा ने कहा कि ईडी के सामने पेश न होकर केजरीवाल ने यह मान लिया है कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले में उनका हाथ है। यह उनकी स्वीकृति को दिखाता है। पात्रा ने कहा कि 'खुद को कट्टर इमानदार बताने वाले केजरीवाल कट्टर बेशर्म हो गए हैं।'

'सवाल उठे तो भाग खड़े हुए केजरीवाल'

मीडिया को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा, 'केजरीवाल जब सत्ता में नहीं थे तो रोज किसी ने किसी नेता के बारे में खुलासा करते थे और उन पर गंभीर आरोप लगाते थे। केजरीवाल कहते थे कि उनके पास सबूत हैं। वह शीला दीक्षित, रॉबर्ट वाड्रा, लालू यादव के खिलाफ खुलासा करते थे। लेकिन इन दिनों वह कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। इनके साथ घमंडिया अलायंस बनाया हुआ है। आप पर जब सवाल खड़े हुए तो भाग गए। वह ईडी के सामने पेश नहीं होना चाहते।'

End of Feed