MCD Mayor Election: मेयर चुनाव की तारीख तय होने पर बीजेपी AAP में तकरार, लगाए एक दूसरे पर आरोप

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Feb 1, 2023, 11:39 PM IST

MCD mayor election Update: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी मेयर के चुनाव की तारीख तय कर दी है। 6 फरवरी को दिल्ली एमसीडी के मेयर के चुनाव होने है।

चुनावों की तारीख आने पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी शासन से मुक्ति पाने और केजरीवाल के मार्गदर्शन पाने के लिए वोट किया। अब बीजेपी साजिश करके मेयर चुनाव होने से रोक रही है। हमें उम्मीद है कि बीजेपी संवैधानिक तरीके से चुनाव होने देगी। वही इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम उपराज्यपाल के द्वारा 6 फरवरी की तारीख को दिल्ली नगर निगम महापौर और स्थाई समिति चुनाव के लिए तय करने का स्वागत करते है। लेकिन हमें डर है कि आम आदमी पार्टी इस बार भी चुनाव नहीं होने देगी।

delhi mayor election

दिल्ली मेयर चुना

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से महापौर पद पर दो नामांकन होने है और उसके बाद 6 और 24 जनवरी की नगर निगम बैठकों में आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई हिंसा और हंगामे के बाद यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पार्षद दल में मतभेद है।

End of Feed