NBFC के साथ अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड, इन कंपनियों ने मिलकर लगाई 20 करोड़ की चपत, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एनबीएफसी के साथ धोखाधड़ी के मामले में कार्डियर फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और जीबीएल केमिकल लिमिटेड के अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एनबीएफसी के साथ 20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस मामले में मुख्य रामकांत पिलानी पहले से न्यायिक हिरासत में है। अब अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली में लोक सेवक लीसिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (NBFC) के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कई कंपनियों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एनबीएफसी से 20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। फर्जी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर आरोपियों ने इस ठगी को अंजाम दिया है।

arrest

सांकेतिक फोटो

10 जुलाई 2024 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

एनबीएफसी ने 10 जुलाई 2024 को बेंजोप्लास्ट लिमिटेड और जीबीएल केमिकल लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच में पता चला कि इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड रामकांत पिलानी था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्डियर फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और जीबीएल केमिकल लिमिटेड के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

End of Feed