Times Network ICS 2024: जलभराव से परेशान दिल्ली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताई इसकी असल वजह

Times Network India Climate Summit: दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। खासकर कई सारी सड़कों पर पानी भर आया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया क्लाइमेट समिट में पानी भरने के पीछे की असल वजह बताई है और समाधान पर जोर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स नेटवर्क इंडिया क्लाइमेट समिट में पहुंचे भूपेंद्र यादव।
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में जलभराव पर बात की।
  • दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Times Network India Climate Summit: राजधानी दिल्ली में पहली बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है। कई सड़कें पानी से लबालब हैं, जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया क्लाइमेट समिट में इसके पीछे का कारण बताया है। केंद्रीय मंत्री ने इंडिया क्लाइमेट समिट में कहा कि दिल्ली में जलभराव का मुख्य कारण प्लास्टिक बैग है। उन्होंने इसे स्थानीय प्रशासन के स्तर का मुद्दा बताया और उनसे निपटने को लेकर इशारा किया।

India Climate summit times

टाइम्स नेटवर्क इंडिया क्लाइमेट समिट।

दिल्ली में जलभराव पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव?

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह स्थानीय प्रशासन का मुद्दा है। हमने दिल्ली सरकार से बात की है और प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग के उपयोग को रोकने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। दिल्ली में ऐसे उद्योग हैं, जहां प्लास्टिक शीट का निर्माण हो रहा है, इसे लेकर हमने दिल्ली सरकार के औद्योगिक विभाग से बात की है और सामने इस मुद्दे को उठाया है और इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा है।

End of Feed