Bharat Parv At Red Fort: लाल किले में इस तारीख तक होगा भारत पर्व का आयोजन, जानिए क्या होगा खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 01:38 PM IST

Red Fort: दिल्ली के लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 31 जनवरी तक आयोजित होगा। इस आयोजन में आम दर्शक भी भागीदारी कर सकते हैं। आम दर्शक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारत पर्व का आनंद ले सकेंगे। इस आयोजन में संस्कृति, कला की अद्भुत प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पर्व का आयोजन 31 जनवरी तक होगा
  • लाल किले के पार्क में हो रहा भारत पर्व पर छह दिवसीय आयोजन
  • सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आम दर्शक उठा सकेंगे लुफ्त

Delhi News: दिल्ली में दो साल के अंतराल के बाद लाल किला में भारत पर्व का आयोजन शुरू हो गया है। लाल किला स्थित 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में 'भारत पर्व' का आगाज हो गया है। पर्व में देश के कई राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति, कला की झलक देखने को मिल रही है। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारत पर्व के आयोजन का शुभारंभ किया।

Delhi News

दिल्ली में लाल किले के पार्क में 31 जनवरी तक चलेगा भारत पर्व का आयोजन (फाइल फोटो)

बता दें कि, वर्ष 2016 में भारत पर्व की शुरुआत की गई थी। लेकिन बीच में कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन चलने वाला है। बता दें कि, यहां पर सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 प्रकार के हस्तकला स्टॉल देखने को मिलेगी। इसके अलावा दर्शकों के लिए अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी लगाया गया है। आम दर्शक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इस पर्व का लुफ्त उठा पाएंगे।

End of Feed